Pratapgarh Kunda News: विद्यालय की जमीन पर कब्जा करने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 3 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर निवासी विद्यालय समिति के अध्यक्ष रमेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से की गई शिकायत में आरोप लगाया कि लोहंगपुर में श्रीवासुदेव शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के नाम जमीन है। आरोप है कि विद्यालय के नाम जमीन पर बाबूपुर (लोहंगपुर) निवासी दो लोग जबरन कब्जा कर खेती कर रहे हैं। पीड़ित की तरफ से कई बार आरोपियों से जमीन खाली करने के लिए कहा गया। लेकिन आरोपी जमीन खाली करने की जगह धमकी दे रहे हैं। इसको लेकर तहसील प्रशासन से शिकायत की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर विद्यालय के नाम जमीन पर हुए जबरन कब्जे को खाली कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.