Pratapgarh Kunda News: विद्यार्थियों ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के लिए किया जागरूक
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। मीरा भवन स्थित वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस पर गुरुवार को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। पोस्टर, पेंटिंग और कलाकृतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्नों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने वन्यजीवों की आकर्षक तस्वीरों और जागरूकता संदेशों से सजे पोस्टर तैयार किए। विद्यालय के डायरेक्टर राकेश सिंह ने विद्यार्थियों से पेड़-पौधों और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया। व्यवस्थापक धीरेंद्र सिंह और प्रधानाचार्या सुनीता ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: राष्ट्रीय वन्य जीव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.