प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 1 -- Pratapgarh Kunda News: बाबागंज। नगर पंचायत हीरागंज के फतेह बहादुर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में एक पौधा मां के नाम रोपित करते हुए पर्यावरण संरक्षण, पौधो के संरक्षण का संकल्प लिया। मां के नाम पौधरोपित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय के प्रबंधक अभय प्रताप सिंह 'पप्पन' ने कहा कि पौधे जीवन के आधार हैं। बगैर पेड़ पौधों के जीवन की कल्पना करना बेकार है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिकाधिक पौधरोपण कर उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल होगा। इस मौके पर प्रधानचार्य बीनू सिंह, शिक्षक आनंद सिंह, संगम तिवारी, सौरभ सिंह, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...