Pratapgarh Kunda News: वाहन की टक्कर से नदी में गिरे युवक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 24 -- Pratapgarh Kunda News: घर से पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह नदी के नीचे गिरा तो उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र केमहुवा रोकैयापुर गांव निवासी बृजलाल पटेल का 38 वर्षीय बेटा नन्हेलाल पटेल गुरवार शाम करीब 6.30 बजे कंधेरुआ चौराहे से पैदल घर जा रहा था। जैसे ही वह बकुलाही नदी पुल पर पहुंचा, तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह पुल के नीचे जा गिरा और उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई चंदन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.