Pratapgarh Kunda News: वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर। पत्नी की तरफ से परिवार न्यायालय में दर्ज कराए गए वाद के प्रकरण में गुजारा भत्ता नहीं जमा करने के आरोप में जारी गैर जमानती वारंट के दृष्टिगत पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के भैंसना गांव निवासी मकसूद हुसैन पुत्र रहमत अली के खिलाफ पत्नी की ओर से वाद दाखिल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में न्यायालय की ओर से पत्नी को गुजारा भत्ता दिए जाने का फरमान सुनाया गया था लेकिन आरोपी मकसूद हुसैन लगातार न्यायालय के निर्देश की अनदेखी करता रहा। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.