Pratapgarh Kunda News: वरिष्ठ नागरिक मंच ने की गोष्ठी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिकता दिवस पर गुरुवार को वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से रोजवेज परिसर में गोष्ठी हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश सिंह और संचालन रमाशंकर तिवारी ने किया। गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिक सुशील चंद्र शुक्ला को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने युवा और वरिष्ठ नागरिकों के बीच बढ़ती दूरी को चिंताजनक बताया। पूर्व की भांति सरकार से यात्रा में छूट की मांग की। इसके पूर्व नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सुरेश पांडेय, ज्वाला प्रसाद सिंह, केडी दुबे, विश्राम सिंह, राम प्रताप मिश्र, हीरालाल, बृजेश मिश्रा, राम सजीवन शुक्ला और एसके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.