प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- Pratapgarh Kunda News: तीन दिन से आसमान में घुमड़ रहे बादल शुक्रवार को भी रिमझिम बारिश तक सिमटे रहे। कई बार रुक-रुक कर बारिश होती रही। रानीगंज इलाके में खेत गई युवती की वज्रपात से मौत हो गई। हालांकि मूसलाधार बारिश न होने के चलते लोग उमस से परेशान रहे। छिटपुट बूंदाबांदी के बीच गुरुवार रात आसमान में बिजली गरजने लगी। रानीगंज थाना क्षेत्र के कहला निवासी अशोक कुमार पटेल की 20 वर्षीय बेटी महिमा पटेल गुरुवार रात करीब आठ बजे खेत गई थी। तभी वज्रपात हो गया और वह उसकी चपेट में आ गई। वज्रपात की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो वह अचेत पड़ी थी। उसे तुरंत करीब के ही दोनईया स्थित नजी हॉस्पिटल में ले जाया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद भी परिजन उसे रानीगंज ट्रामा सेंटर ले गए। वहां से डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्ट...