Pratapgarh Kunda News: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- Pratapgarh Kunda News: परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के छिन्दौरा गांव निवासी मनेश सरोज की 20 वर्षीय बेटी मोहिनी सरोज बुधवार शाम घर के ही पास रेलवे ट्रैक की तरफ गई थी। तभी प्रयागराज से लखनऊ की तरफ जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना नवाबगंज पुलिस के साथ मोहिनी के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मोहिनी तीन बहन और तीन भाइयों में सबसे छोटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.