Pratapgarh Kunda News: लोन के लिए 10 हजार रिश्वत लेते बैंक का फील्ड अफसर और कार चालक गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। लोन के लिए बार-बार रिश्वत मांगना फील्ड ऑफिसर को महंगा पड़ गया। पीड़ित ने एंटी करप्शन थाना प्रयागराज में शिकायत की तो वहां से टीम ने आकर जाल बिछाया। बैंक के फील्ड ऑफिसर को उसके कार चालक संग रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत के 10 हजार रुपये बरामद होने के बाद एंटी करप्शन टीम ने फतनपुर थाने ले जाकर लिखापढ़ी कराई। रानीगंज थानाक्षेत्र के सुजहा गांव निवासी विजयकांत बिंद ने एंटी करप्शन थाना प्रयागराज को तहरीर देकर बताया था कि रानीगंज स्थित भूमि विकास सहकारी बैंक समिति में उसने 2 लाख 70 हजार रुपये लोन लेने के लिए आवेदन किया था। वहां तैनात फील्ड ऑफिसर हरिश्चंद्र चौरसिया ने लोन पास करने के बदले 10 फीसदी रिश्वत की मांग की। दो बार में 10 हजार रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.