प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: नगर कोतवाली के रूपापुर निवासी प्रशांत राज गौड़ लोग निर्माण विभाग में कर्मचारी हैं। वह 21 अक्तूबर की सुबह घर में ताला बंद कर कार्यालय आए थे। शाम को वापस लौटे तो देखा घर का दरवाजा टूटा था। अंदर सभी कमरे का ताला तोड़कर चोर कीमती सामान समेट ले गए थे। चोर 50 हजार रुपये नकद के साथ ही पांच लाख से अधिक के जेवर भी ले गए थे। पीड़ित ने मामले में केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...