Pratapgarh Kunda News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 8 -- Pratapgarh Kunda News: भवानीपुर निवासी 55 वर्षीय तीरथराम शनिवार को चिलबिला से बाइक से घर लौट रहे थे। अंतू के कल्याणपुर के समीप तेज रफ्तार लोडर ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला लोडर चालक तेजी से भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी संडवाचंडिका ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.