प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: दिलीपपुर के बसीरपुर निवासी अनुसूचित जाति के जंग बहादुर से नगर कोतवाली अचलपुर बेल्हाघाट के मो. शहजाद उर्फ नुजहर से लेनदेन का विवाद था। शनिवार दोपहर जंग बहादुर शहर आ रहा था। रामलीला मैदान के पास मो. शहजाद ने उसे रोक लिया। अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि उसे जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। पीड़ित ने मामले में मो. शहजाद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...