Pratapgarh Kunda News: लूट के दौरान बदमाशों के हमले में घायल वृद्ध की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। बदमाशों के हमले में घायल वृद्ध रामलखन की आठ दिन बाद मौत हो गई। बीती रात उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। शव लौटने पर परिजनों में चीत्कार मच गया। देर शाम करेंटी गंगा घाट पर वृद्ध का अंतिम संस्कार किया गया। कुंडा कोतवाली के भिटवा जमेठी गांव निवासी 74 वर्षीय राम लखन जायसवाल पर 26 जून को भोर में करीब दो बजे छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों के कमरों की चाभी न देने पर हमला कर दिया था। बीच बचाव में पत्नी सूरजकली जायसवाल को लाठी डंडे से मारा पीटा था, जिससे राम लखन की हालत गंभीर बनी रही। घायल का इलाज लखनऊ में चल रहा था, इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात उसकी सांसे थम गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.