Pratapgarh Kunda News: लापता वृद्धा का शव सई नदी में उतराया मिला
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। तीन दिन पहले शौच जाने के दौरान लापता वृद्धा का शव गुरुवार सुबह सई नदी में उतराया मिला। नदी किनारे उतराया शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उदयपुर थाना क्षेत्र के चैनी समसपुर निवासी महादेव सरोज की 60 वर्षीय पत्नी राजकली तीन दिन पहले शौच के लिए निकली तो घर नहीं लौटी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। गुरुवाार सुबह देहात कोतवाली के गौरबारी गांव के पास से लोगों ने पुलिस को महिला का शव नदी में उतराने की सूचना दी। देहात कोतवाली एसओ पुष्पराज सिंह ने शव बाहर बाहर निकलवाया। जानकारी मिलते ही वहां आसपास के गांव लोगों की भीड़ जमा हो गई। लालगंज के छेमर सरैया का रहने वाला सोनू सरोज भी मौके पर पहुंचा। बताया कि शव उसकी रिश्तेदार राजकली का है। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.