Pratapgarh Kunda News: लापता युवक का तालाब में उतराया मिला शव
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार शाम घर से शौच को निकले युवक का शव गुरुवार दोपहर बाद गांव के बाहर तालाब में उतराया मिला। ग्रामीणों ने शव उतराया देखा तो परिजनों को सूचना दी। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाघराय थाना क्षेत्र के बदली का पुरवा पंवासी गांव निवासी नकछेद का 19 वर्षीय बेटा दीपक सरोज बुधवार देरशाम घर से शौच जाने को कहकर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात तक दीपक के नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोज करते रहे, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। गुरुवार दोपहर बाद दो बजे गांव का विपिन तालाब की ओर गया तो दीपक का शव पानी में उतराया देख वह अवाक रह गया। परिजनों, ग्रामीणों को खबर देकर विपिन तालाब में घुसा और किसी तरह दीपक को बाहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.