Pratapgarh Kunda News: लापता दिव्यांग का शव नहर की पुलिया में फंसा मिला
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी/दयालगंज, हिंसं। कंधई इलाके के अस्थरा गांव से 25 जुलाई को लापता दिव्यांग का शव गुरुवार सुबह पट्टी के कुंदनपुर में नहर की पुलिया में फंसा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला तो उसकी पहचान हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन मौत को लेकर आशंका जताने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कंधई थाना क्षेत्र के अस्थरा गांव निवासी 45 वर्षीय रामू पटेल दोनों पैर से दिव्यांग होने के ट्राई-मोपेड से चलता था। वह 25 जुलाई को घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश करने लगे। कुछ पता न चलने पर गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। रामू तीन भाइयों में मझला था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह अपने बड़े भाई के साथ रहता था। इंस्पेक्टर क्राइम शुभनाथ साहनी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.