प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 8 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां। थाना क्षेत्र के जहानाबाद मंठन गांव निवासी प्रभावती पत्नी श्याम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पति परिवार के जीवकोपार्जन को शहर में रहते हैं वह घर में अकेली रहती है। सात नवम्बर की शाम करीब 7.30 बजे खाना बनाने को रखी लकड़ी परिवार की ही बेटी उठाकर जा रही थी, जब उसने रोका तो वह लोग गालियां देते हुए उसे मारे पीटे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता प्रभावती देवी ने पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...