प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: दंडी पुरम (सिंधौर) में शुक्रवार को जन्माष्टमी के एक दिन पहले हमारा युवा मंडल के संयोजन में खेलकूद व दही हांडी प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की पूजन कर कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों का सारस्वत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लंबी कूद प्रतियोगिता में चिलबिला के हिमांशु ने सबसे लंबी छलांग लगाई। जबकि दिलशाद दूसरे व तेलियाही के सत्यम तीसरे स्थान पर रहे। दही हांडी प्रतियोगिता में सिंधौर के अतुल तिवारी की टीम विजयी घोषित हुई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आशुतोष गिरि दीपक ने किया। कार्यक्रम में आयोजक दयाशंकर गिरि, देवी प्रसाद मिश्र, महेन्द्र यादव, विनय दुबे, ओमप्रकाश गिरि, लल्लूराम, ओमप्रकाश, मिठाई लाल, प्रदीप तिवारी ...