Pratapgarh Kunda News: लंबी कूद में रानीगंज के सचिन ने लगाई सबसे लंबी जम्प
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- Pratapgarh Kunda News: साहूमई गांव में सरदार युवा पटेल शक्ति के तत्वावधान में आयोजित लंबी कूद स्पर्धा में रानीगंज के सचिन यादव ने सबसे लंबी जंप लगाकर चैम्पियन कप और साइकिल पर कब्जा कर लिया। कमेटी ने दूसरे तीसरे स्थान पर रहे विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में एक दर्जन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के फाइनल कूद में रानीगंज के सचिन यादव 23.10 फिट लंबी जंप लगाकर पहले स्थान पर रहे। जबकि बीरभानपुर निवासी दीपक सरोज 22.9 फिट कूदकर दूसरे स्थान, शकरदहा गांव निवासी राजू 22.8 फिर छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर रहे। सरदार पटेल युवा शक्ति के संस्थापक इन्द्रेश पटेल ने पहले विजेता सचिन को साइकिल, दूसरे स्थान पर रहे दीपक को मिक्सर मशीन, तीसरे स्थान पर रहे राजू को छत का पंखा देकर सम्मानित किया। 10 नम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.