प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षकों में लंबित मागों के पूरा नहीं होने से आक्रोश रहा। फुपुक्टा के आह्वान पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के क्रम में मंगलवार को शिक्षकों ने बाहों में काली पटटी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों को भी चिकित्सीय अवकाश, सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष, नेशनल इक्रीमेंट, फीडर कैडर, सेल्फ फाइनेंस, शिक्षकों के विनियमिती करण समेत 30 लंबित मांगे शामिल हैं। शिक्षकों ने कहा कि ये मांगे उनके सेवा संबंधी, अधिकारों, सुविधाओं से जुड़ी हैं। शासन को इस पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। पीजी कॉलेज में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व शिक्षक संघ इकाई अध्यक्ष सर्वेश सिंह, महामंत्री भूपेश सिंह ने कि...