Pratapgarh Kunda News: रोड लाइट के पोल पर झंडा लगा रहे युवक की करंट से मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। सिटी कस्बे में रविवार रात रोड लाइट के पोल पर झंडा लगा रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पोल में करंट उतरने को लेकर बाजार के व्यापारियों में रोष फैल गया। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन अंतिम संस्कार के लिए चले गए। देहात कोतवाली क्षेत्र के सिटी कस्बा निवासी रामप्यारे गुप्ता के तीन बेटों में सबसे छोटा 20 वर्षीय शंकर गुप्ता अपने भाई के साथ लाई चना बेचने के ठेले पर रहता था। वह रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे कस्बे की स्ट्रीट लाइट के पोल पर कांवर यात्रा के मद्देनजर झंडा लगा रहा था। तभी उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। यह देख आसपास मौजूद लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि कस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.