प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। शहर के सिविल लाइंस स्थित रोडवेज डिपो परिसर में बुधवार सुबह पेयजल आपूर्ति की मोटर पंप जल गई। मामले की जानकारी के बाद कर्मचारियों की मदद से मोटर पंप की मरम्मत शुरू कराई गई। हालांकि शाम तक मोटर पंप की मरम्मत होने के समय पानी के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ा। डिपो परिसर में वाटरकूलर से भी कर्मचारियों को भी पानी नहीं मिल सका जिससे वह भी परेशान हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...