Pratapgarh Kunda News: रोजगार सृजन दिवस पर श्रमिकों को किया सम्मानित
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर। विकास खंड मंगरौरा की ग्राम पंचायत मदाफरपुर में 'विकसित भारत जी राम जी विशेष रोजगार सृजन दिवस' पर ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन ने श्रमिकों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने श्रमिकों के परिश्रम, समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि श्रमिक गांव, समाज और देश के विकास की यात्रा के मजबूत स्तंभ हैं। उनके अथक परिश्रम से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलती है और विकास के नए रास्ते खुलते हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान विपिन कुमार जायसवाल उर्फ सोनू मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.