Pratapgarh Kunda News: रैली निकालकर पानी बचाने के लिए किया जागरूक
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 18 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। भूजल सप्ताह 2026 के तीसरे दिन गौरा ब्लॉक के रहेटुआ परशुरामपुर में भूजल एवं पर्यावरण जागरूकता रैली,भूजल जागरूकता कार्यक्रम हुआ। पेड़ वितरित कर लोगों को भूजल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। लघु सिंचाई विभाग के सहयोग से पर्यावरण सेना की ओर से गौरा ब्लॉक के रहेटुआ परशुरामपुर स्थित पीएस इंटर मीडिएट कॉलेज में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में भूजल जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया गया। भूजल जागरूकता रैली कॉलेज से निकल कर परशुरामपुर होते हुए रामापुर पहुंची। रैली में बच्चों ने हाथ में पौधा लिए हुए पेड़ लगाने और पेड़ों को बचाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रैली निकालकर पानी बचाने का दिया संदेश रैली पुनः वाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.