Pratapgarh Kunda News: रेस्क्यू करने गए सर्प मित्र को कोबरा सांप ने डसा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के सलाहपुर बंधवा बाजार में सांप पकड़ने गए सर्प मित्र राधेश्याम सोनी पुत्र रामदास को कोबरा ने डस लिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि गांव में एक जगह सांप निकलने की सूचना मिली थी। उसी सूचना के आधार पर सर्प मित्र राधेश्याम सोनी वहां पर पहुंचे थे। सांप पकड़ने की कोशिश के दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। इसके बाद भी उन्होंने कोबरा का रेस्क्यू किया। उसे डिब्बे में बंद किया। बाद में उनके साथी उन्हें लेकर सीएचसी पट्टी पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.