Pratapgarh Kunda News: रेलवे फाटक के ब्रेकर पर उछली बाइक, गिरकर महिला की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 18 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज पट्टी रोड स्थित रेलवे फाटक के पास बने अधिक ऊंचाई वाले ब्रेकर पर बाइक उछलने से पीछे बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रामा सेंटर ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के लिए ब्रेकर की ऊंचाई को जिम्मेदार मानते हुए लोग आक्रोश जताने लगे। नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी 50 वर्षीय निर्मला देवी शुक्रवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली बाजार में एक रिश्तेदार के घर आई थीं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे अपने बेटे सुभाष पाल की बाइक से वह घर लौट रही थीं। रानीगंज पट्टी मार्ग पर मां बाराही देवी धाम रेलवे फाटक के पास ऊंचा ब्रेकर बना है। ब्रेकर पर बाइक उछली तो निर्मला बाइक से गिर पड़ीं। उनके सिर सहित शरीर में कई जगह गंभीर चोट आ गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.