प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 17 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। थानाक्षेत्र के रामपुर गड़ौली गांव निवासी अंजू पत्नी चन्द्रकेश ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 15 नवंबर की रात करीब दस बजे कुछ लोग उसके घर पहुंचे और रुपये के लेनदेन को लेकर उसके पति चन्द्रकेश को गालियां देते हुए पीटने लगे। वह बीच-बचाव करने गई तो उसको भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अखिलेश गौतम, दिनेश सोनकर को नामजद करते एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: लेनदेन के विवाद में सगे भाइयों को पीटा, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...