Pratapgarh Kunda News: रिश्तेदार बन 11 हजार रुपये ठगे, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय थानाक्षेत्र के फूलपुर रामा गांव निवासी राजेश कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी फेसबुक आईडी पर एक युवक रिश्तेदार बनकर मुसीबत में होने की बात कहकर बार कोड भेजकर 11 हजार रुपये मांगे। राजेश ने बार कोड पर रुपये भेजने के बाद रिश्तेदार को फोन कर पूछा कि रुपये पहुंच गए। रिश्तेदार अवाक रह गया और उसने कहा, हमने रुपये मांगे ही नहीं। तब राजेश कुमार को ठगे जाने का अहसास हुआ और पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.