Pratapgarh Kunda News: रिश्तेदार के घर को निकला वृद्ध मालगाड़ी से कटा, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 19 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। बेटे से पैसे मांगकर रिश्तेदार के घर जाने को कहकर घर से निकले वृद्ध की मालागड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। आधी रात हुई घटना में शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की तो वृद्ध की पहचान हुई। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बसहीपुर गांव निवासी 70 वर्षीय भरत लाल गौतम के तीन बेटे सुनील, प्रमोद, विनोद कुमार और दो बेटियां हैं। मझला बेटा विनोद कुमार 15 वर्ष पहले घर से अचानक लापता हो गया जिसका आज तक पता नहीं चला। भरत लाल की पत्नी दुलारी देवी की करीब दो वर्ष पहले मौत हो गई, जिससे वह पत्नी और बेटे के गम में दुखी रहने लगा। रविवार शाम भरत लाल अपने बेटे सुनील से 100 रुपये मांग कर रिश्तेदारी जाने की बात कहकर घर से निकला। रात करीब एक बजे बाबूगंज रेलवे फाटक पार करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.