Pratapgarh Kunda News: रिमझिम बारिश से तापमान लुढ़का
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 25 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। मौसम का मिजाज बदलने के बाद जिले में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन रिमझिम बारिश होती रही। तेज हवाओं से तापमान और लुढ़क गया। लगातार बारिश और हवा के चलते कई इलाके में बिजली गुल हो गई। जबकि सीलन के चलते कच्चा मकान गिर गया। जिले में बुधवार रात से रिमझिम बारिश शुरू हुई तो गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी दिन भर जारी रही। गुरुवार को 23 और शुक्रवार को 25 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे रात के साथ ही दिन में भी हवाएं सर्दी का अहसास कराने लगीं। लगातार रिमझिम बारिश से शहरी इलाके में गलियां कीचड़ से सन गईं। शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों में बारिश के चलते सन्नाटा पसरा रहा। धान की फसल को बारिश से फायदा हुआ लेकिन तेज हवाओं से किसानों को डर सताता रहा。 यह भी पढ़ें- Sultanpur News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.