प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। एसबीआई मुख्य शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकालकर ई-रिक्शा से पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचने के दौरान रिटायर शिक्षक का झोला काटकर डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए। बस अड्डा पहुंचने पर रुपये गायब देख रिटायर शिक्षक ने एसपी ऑफिस में जानकारी दी तो पुलिस बैंक के भीतर से रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर ढिंगवस निवासी शिवकुमार खरे रिटायर शिक्षक हैं। वह बुधवार को करीब 11 बजे एलआईसी मेच्योर होने पर एसबीआई मुख्य शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकले। 500 की तीन गड्डियां वह एक झोले में रखकर बाहर ई-रिक्शे में आकर बैठ गए। ई-रिक्शे में दो महिलाएं पहले से बैठी थीं। उनके दो झोले बीच में रखे थे। शिवकुमार ने रुपये का झोला पैरों के बीच में रख लिया। पीडब्ल्यूडी कार्य...