Pratapgarh Kunda News: राहत राशि का पांच लाख का चेक अमान्य, पुलिस ने दिए छह लाख नकद
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी कोतवाली पुलिस की हिरासत में 21 सितंबर को अपहरण के आरोपी मोलनापुर निवासी अर्जुन गौतम की मौत में हत्या का केस दर्ज होने के बाद प्रशासन की ओर से दिया गया पांच लाख का चेक अमान्य हो गया है। चेक बैंक में जमा किया गया लेकिन भुगतान करने वाले का हस्ताक्षर मैच न करने के कारण रुपये पीड़ित के खाते में नहीं आ सके। पीड़ित परिवार ने बताया कि उसे विधायक की ओर से एक लाख का चेक और पुलिस की ओर से छह लाख रुपये नकद मिले हैं। मृतक अर्जुन गौतम के भाई कमलेश ने बताया कि चेक उसके पिता लल्लूराम के नाम पर मिला था। चेक बैंक खाते में लगाया गया। एक सप्ताह बाद बैंक मैनेजर ने बुलाकर बताया कि चेक जारी करने वाले का हस्ताक्षर मैच न करने के कारण उसका भुगतान नहीं हो सका है। इसी बैंक खाते में उसने विधायक से मिला एक ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.