Pratapgarh Kunda News: रास्ते में रोककर पीटा, युवक पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 29 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा के हथिगवां थाना क्षेत्र के लौवा सुखदेवपुर गांव निवासी लखपत सरोज के 19 वर्षीय बेटे निखिल सरोज ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि 28 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे बलीपुर बाजार से घर जाते समय राहुल निवासी बलीपुर ने उसे रास्ते में रोककर गालियां देने लगा। विरोध करने पर वह लात और डंडे से मारने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पुलिस ने आरोपित राहुल निवासी बलीपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Rampur News: युवक के साथ मारपीट में तीन पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.