प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। लीलापुर के लक्ष्मणपुर के पास 13 अगस्त मारे गए लालगंज के कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ विश्वकर्मा की पत्नी आंचल पर अब परिजनों का कहर टूट रहा है। जेठ ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। परिवार के लोगों ने जेवर और नकदी छीन लिया। मायके जाने के बाद पीड़िता ने जेठ, जेठानी, सास और ससुर पर केस दर्ज कराया है। लीलापुर के मानापुर सिंधौर निवासी मोती लाल विश्वकर्मा का बेटा लालगंज पूर्ति विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर था। 13 अगस्त को घर लौटते समय लक्ष्मणपुर के पास उसकी पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर इलाके के लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके चलते उसका तीसरे दिन अंतिम संस्कार हो सका था। अब सौरभ की पत्नी को घर में ही प्रताड़ित किया जाने लगा है। पीड़िता ने मा...