प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रास्ते में दीवार के निर्माण को लेकर बुधवार शाम दो पक्ष में पुलिस के सामने मारपीट के बीच ईंट पत्थर चले। इस दौरान एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। चार लोगों की हालत नाजुक होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे गोलिया गांव निवासी 26 वर्षीय साजिद अहमद और मोहम्मद शहजाद के बीच काफी दिन से रास्ते में दीवार के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को शहजाद पक्ष के लोग दीवार का निर्माण कर रहे थे। साजिद पक्ष के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को मौके पर बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में साजिद जैसे ही मौके पर पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडे से हमला कर दिया। ईंट-पत्थर भी चलाने लगे। पुलिसकर्मी घटना का...