Pratapgarh Kunda News: राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया स्वच्छता का संकल्प
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- Pratapgarh Kunda News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को नगरपालिका परिसर में अध्यक्ष प्रेमलता सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। पालिका कार्यालय में विशेष सम्मान समारोह में स्वच्छता मित्रों को पीपीई किट देकर सम्मानित किया। शहर की सफाई में विशेष योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने 'स्वच्छता मित्र सम्मान' एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभासदगण, ईओ राकेश कुमार, संतोष कुमार सिंह सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.