प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। टेउंगा स्थित संस्कार ग्लोबल स्कूल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे नौनिहालों और छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। शुभारंभ विद्यालय के निदेशक रंजन सिंह एवं प्रिंसिपल समीना अख्तर ने राधा-कृष्ण का पूजन कर किया। समारोह में छात्र-छात्राओं का 'दशावतार' और 'सारथी' पर आधारित नृत्य और नाट्य प्रस्तुतिआकर्षण का केंद्र रहा। चेयरपर्सन डॉ.अंजना सिंह सेंगर ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। संयोजन गुंजन सिंहा, शुभी अली, लक्ष्मी देवी, संचालन अविनाश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रकाश त्रिपाठी, अखिलेश मिश्र, अंकिता तिवारी, श्रद्धा पांडेय, संगीत दुबे, दीनानाथ शर्मा आदि मौजूद रहे। यह ...