प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: सगरा बाजार स्थित चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल एवं रामकृपाल मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज में कृष्ण जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण और राधिका के वेश में सजे दर्जनों बच्चे मन मोह रहे थे। कृष्ण जन्मोत्सव में मधुबन में राधिका नाचेगी, श्याम आन मिलो सजना, आज मेरे घर आए धनश्याम... ओ कृष्णा है जैसे गीतों पर छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। राधा कृष्ण की झांकी, कृष्ण सुदामा की झांकी, कृष्ण कंस वध का प्रस्तुतिकरण खूब सराहा गया। संचालन एसएन गुप्ता एवं आशुतोष शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया। संयोजक प्रधानाचार्य विकास मिश्र ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति को सराहा। विजयी टीमों को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी से सजा सेंट लामार्ट स्कूल, धूमधाम से मना जन्...