Pratapgarh Kunda News: रात होते ही शहर की सड़कों पर मवेशियों का डेरा
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 9 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता।लगातार हो रही बारिश के कारण हुए जलभराव के चलते निराश्रित मवेशी भागकर शहर के मोहल्लों में ठिकाना बना रहे हैं। दिनभर भटकने के बाद रात में ऐसे मवेशी मोहल्लों की सड़क पर झुंड में बैठ जाते हैं। इन मवेशियों की दहशत ऐसी है कि मोहल्ले के लोग रात में घर से बाहर निकलने में डरते हैं। यही नहीं कार और बाइक सवारों के लाख प्रयास के बाद भी यह सड़क से उठते नहीं। नगरपालिका सहित प्रशासनिक अफसर लगातार दावा करते हैं कि निराश्रित गोवंशों को पकड़कर अलग-अलग गोशाला में संरक्षित किया जा रहा है। इस दावे की असलियत देखना हो तो रात 10 बजे के बाद शहर के मीराभवन, अष्टभुजागर, जेल रोड आदि मोहल्लों की सड़क पर जाइए। यह सड़कें निराश्रित गोवंश से पटी हुई मिलेंगी। दरअसल, लगातार बारिश होने के कारण ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.