Pratapgarh Kunda News: रात में हुई जोरदार बारिश, दूसरे दिन शाम को फिर रिमझिम
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 21 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। मानसून मेहरबान है। सोमवार रात जोरदार बारिश के बाद बादल दूसरे दिन शाम तक घुमड़ते रहे। शाम को फिर रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश से रात के साथ ही दिन भी तापमान लुढ़क गया। जिले में पांच दिन से हर रोज बारिश हो रही है। सोमवार को दिन में रिमझिम बारिश हुई। जबकि रात को कई इलाके में जोरदार बारिश के चलते तापमान 1.8 डिग्री गिरकर 25.2 पहुंच गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। रात की बारिश का असर मंगलवार को दिन में भी दिखा। पूरे दिन आसमान में बादल घुमड़ते रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके बावजूद तापमान गिरकर 31.5 पहुंच गया। सोमवार को 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को भी शाम होते ही रिमझिम बारिश शुरू हुई तो देर तक जारी रही। इससे गर्मी कम हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.