Pratapgarh Kunda News: रात में सोते समय बिगड़ी युवक की तबीयत, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। घर के भीतर रात को चारपाई पर सोते समय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रानीगंज थाना क्षेत्र के संडौरा गांव निवासी उमाशंकर का 32 वर्षीय बेटा सूरज रात को चारपाई पर सो रहा था। आधीरात वह जग गया। परिजनों को बताया कि उसके किसी कीड़े ने काट लिया है। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन सर्पदंश की आशंका में उसे ट्रामा सेंटर ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम में मौत का कारण साफ न होने पर जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया। सर्पदंश से महिला की हालत गंभीररानीगंज। इलाके के भागीपुर गांव निवासी गंगादीन की 60 वर्षीय पत्नी चमेल देवी को रात में सांप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.