Pratapgarh Kunda News: रात में झमाझम, दिन में हुई रिमझिम बारिश
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 31 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। कई दिन से आसमान में घुमड़ रहे बादलों ने रविवार रात कई इलाके में झमाझम बारिश की। हालांकि दिन में रिमझिम बारिश होती रही। सोमवार को जिले में 41.4 मिलीमीटर बारिश होने से उमस का असर कम हो गया। आसमान में लगातार घुमड़ रहे बाद छिटपुट बारिश कर रहे थे। रविवार रात बारिश शुरू हुई तो देर तक जारी रही। इससे सड़कों पर जलभराव हो गया लेकिन रात में कोई खास परेशानी नहीं हुई। सोमवार सुबह भी देर तक बारिश हुई। दोपहर से शाम तक कई बार छिटपुट बारिश होने से उमस का असर कम हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.