Pratapgarh Kunda News: राज्यस्तरीय बैडमिंटन के लिए धनुहां की छात्रा का चयन
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 1 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शनिवार को बालक और बालिकाओं का मंडलस्तरीय बैडमिंटन टेबल टेनिस, शतरंज प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें कंपोजिट विद्यालय धनुहां की बालिका सदफ बानो बैडमिंटन डबल्स में विजेता रहीं और राज्य स्तरीय खेल के लिए चयनित हुई। वहीं, दूसरी तरफ सुमित्रा पटेल शतरंज खेल में उपविजेता रहीं। साधना मिश्रा ने अपने मार्गदर्शन में बच्चों को प्रतिभाग कराया। निर्णायक रामकुमार सिंह, मंजू सिंह, सुशील सिंह, राजेंद्र पांडे मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय परिवार ने सदफ को बधाइ दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.