प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 26 -- Pratapgarh Kunda News: गड़वारा। नगर पंचायत गड़वारा बाजार में होने वाले भरत मिलाप कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिव मंदिर पर शुक्रवार रात रामलीला कमेटी की बैठक हुई। समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से राजाराम वैश्य को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा शिवा वैश्य प्रबंधक, सत्यप्रकाश मिश्र कोषाध्यक्ष चुने गए। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू, दिनेश सिंह दिन्नू, विपिन गुप्ता, सचिन सिंह सोमू, ओम प्रकाश जायसवाल, सुधीर मोदी, अनिकेत उमरवैश्य, चंद्रप्रकाश उमरवैश्य, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...