प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: जमीन की पैमाइश कराने पहुंची राजस्व टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर लेखपाल के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से मारपीट की गई। हमले में लेखपाल को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उनके हाथ में मौजूद नक्शा भी फाड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। पट्टी तहसील में तैनात लेखपाल सुधीर मौर्य के अनुसार, चार नवंबर को वह उपजिलाधिकारी पट्टी के 14 अक्तूबर के आदेश के अनुपालन में राजस्व निरीक्षक राकेश सिंह और लेखपाल प्रदुम सिंह के साथ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विभारपुर गांव में पैमाइश कराने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: लेखपाल व सहयोगी से मारपीट मामले में दर्ज हुई एफआईआर आरोप है कि मौके पर विपक्...