प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। रक्षाबंधन पर्व पर बचपन प्ले स्कूल, प्रतापगढ़ के नन्हे-मुन्ने बच्चे बाबा राम उदित सेवा संस्थान बाल गृह, शिशु शुकुलपुर, प्रतापगढ़ पहुंचे। यहां बच्चों ने बाल गृह में रहने वाले बच्चों को राखी बांधी और उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर बचपन प्ले स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता की ओर से भेजे गए उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में बचपन प्ले स्कूल की छात्राएं श्रीनिका केसरवानी, माहिरा सिद्दीकी, फातिमा जहरा, अबीहा रहमान, जुनैशा अदनान और रिद्धि सोनी शामिल रहीं। शिक्षिकाओं में महिमा खत्री, आंचल दुबे और नाजिया रहमान ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन य...