प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 7 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के कुढ़ा गांव निवासी ज्ञानचन्द्र विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह छह जुलाई को 8:30 बजे अपने घर पर बैठा था। तभी गांव के कुछ लोग जल निकासी को लेकर हुए विवाद की रंजिश में गालियां देते हुए उसको लाठी-डंडे से मारापीटा। उसकी पत्नी,बच्चों ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित ज्ञानचन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने राकेश विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, शुभम विश्वकर्मा, सुनीता, ममता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...