प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 14 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के अहलादगंज गांव निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 13 अक्तूबर की शाम करीब 5:30 बजे गांव के ही दो लोग उसके घर पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर उसे पीटा और बाइक की चाबी से मारा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित सचिन की तहरीर पर पुलिस ने आकाश कुमार पांडेय, विजय शंकर पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...