प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 28 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के मलाका रजाकपुर गांव निवासी मो. अकरम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 26 जुलाई शाम करीब छह बजे वह चंपती बाजार में बच्चों के संग सामान लेने गया था। तभी पट्टे के तालाब में मछली मारने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में कुछ लोग लाठी लेकर पहुंचे, उसे गालियां देते हुए मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित मो. अकरम की तहरीर पर पुलिस ने राहुल कुमार, सोनू कुमार, सूरज कुमार, राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Rampur News: मारपीट करने के आरोप में चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...