Pratapgarh Kunda News: रंजिश में युवक को पीटा, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 8 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ निवासी नागेंद्र बहादुर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे उनका बेटा श्रीराम यादव गांव में किसी काम से गया था। इसी दौरान रंजिश को लेकर प्रेम कुमार के बेटे सूरज रावत ने रोका और श्रीराम से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी से पीटकर श्रीराम को घायल कर दिया। परिवार के लोग घायल को थाने ले गए। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को अस्पताल भेज दिया। देरशाम घायल युवक के पिता नागेंद्र बहादुर यादव की तहरीर पर पुलिस ने शिवगढ़ गांव के सूरज रावत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ दिलीपपुर विजय कांत सत्यार्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.